उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

“रुद्रपुर में हुई बैठक: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शांति एवं व्यवस्था में अन्तर्राष्ट्रीय समन्वय की चर्चा

Spread the love

“रुद्रपुर में हुई बैठक: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शांति एवं व्यवस्था में अन्तर्राष्ट्रीय समन्वय की चर्चा

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

\आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सम्पन्न कराने के लिए शांति व्यवस्था को लेकर अन्तर्राज्यीय समन्वय की हुई बैठक
रुद्रपुर 23 जनवरी, 2024- आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयरहित माहौल में सम्पन्न कराने तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु अन्तर्राज्यीय समन्वय समिति की बैठक बिलासपुर रोड स्थित आर्क होटल में सम्पन्न हुई। जिसमें ऊधमसिंह नगर जिलाधिकारी उदयराज सिंह तथा जिलाधिकारी रामपुर रविन्द्र कुमार माँदड़ सहित दोनो जिलों के उच्चाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विद्यालयों में स्थापित 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।

 

बैठक में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर उदयराज सिंह, जिलाधिकारी रामपुर रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचनक को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा भयरहित माहौल में सम्पन्न कराने हेतु आपसी समन्वय से कार्य किये जाये। उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा भयरहित माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती जिलों का आपसी सहयोग व समन्वय बेहद अहम है। उन्होंने सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान हेतु व्हाट्सअप ग्रुप बनाने तथा सूचनाओं का त्वरित गति से आदान प्रदान करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन मे ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना अभिवहन पास के सेमल प्रकाष्ठ ले जाते हुए पकड़ा।

 

 

बैठक में अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा और निगरानी के लिए रणनीति बनाने को लेकर गहन चर्चा हुई और सीमा पर निगरानी व सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रबंध के बारे में दोनो जनपदों के अधिकारियों द्वारा जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निर्वाचन के दौरान अंतरर्राज्यीय सीमा से पैसों तथा शराब के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए उपायों, मतदाता सूची में अंकित डुप्लीकेट वोटरों की जांच, बैरियर, सीसीटीवी सहित अन्य गौपनीय विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रणनीति बनाने के साथ ही आपराधिक तत्वों की जानकारी साझा करने, बीएलओ, पटवारियों सहित उचाधिकारियों नाम व मोबाईल नम्बर साझा किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

 

बैठक में जनपद ऊधमसिंह नगर से एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, राकेश तिवारी, अभय प्रताप सिंह आदि शामिल हुए।