उत्तराखंड उधम सिंह नगर सियासत

काशीपुर निकाय चुनाव: हनुमान मंदिर से सहगल ने किया विजय संकल्प

Spread the love

काशीपुर निकाय चुनाव: हनुमान मंदिर से सहगल ने किया विजय संकल्प

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

काशीपुर। निकाय चुनाव में चौतरफा समर्थन लेकर चल रहे कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसकी एक बानगी मंगलवार रात पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के समीप नजर आई। हुआ यूं कि संदीप सहगल चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। मंगलवार होने के चलते वे एकाएक पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंच गये। उनके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। देखते ही देखते हनुमान मंदिर के समीप इकट्ठा हुई भीड़ ने संदीप सहगल के साथ हनुमान चालीसा गाना आरंभ कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

देर तक पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरी तरह राममय बना माहौल उन लोगों को स्पष्ट संदेश दे रहा था जो हिन्दू धर्म को अपनी बपौती समझते हैं। संदीप सहगल ने हनुमान जी के सम्मुख विजय की कामना की। वहीं, तमाम उपस्थित जनों ने संदीप सहगल को विजयीभव का आशीर्वाद दिया। इसके बाद कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल गंतव्य की ओर चल दिये।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स में बेड नहीं मिला, रास्ते में गई जान! रेफरल सिस्टम पर सवाल