उत्तराखंड उधम सिंह नगर

“दिनेशपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर भव्य समारोह: शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में रंग-बिरंगे पराक्रम”

Spread the love

“दिनेशपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर भव्य समारोह: शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में रंग-बिरंगे पराक्रम”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

दिनेशपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में प्रेस क्लब की ओर से पराक्रम दिवस मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र भर के पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने गाजे बाजे के साथ नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में विविध विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

 

 

स्टेडियम में बने मंच पर सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव ममता हाल्दार, पूर्व सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, आप जिला अध्यक्ष सुभाष व्यापारी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष सीमा सरकार सहित पूर्व सैनिकों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

 

वक्ताओ ने नेताजी सुभाष चंद्र को महान देशभक्त बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। गदरपुर के मोनार्ड पब्लिक स्कूल, देशबंधु इंटर कॉलेज, एस डी सुरेंद्रनाथ, रुद्रा पब्लिक स्कूल के साथ क्षेत्र के अन्य स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विदेश संपर्क-स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

 

 

कार्यक्रम देर सांय तक चला और कार्यक्रम का संचालन रवि सरकार ने किया। प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक सरोज मंडल, काजल राय व अध्यक्ष दुलाल चक्रवर्ती ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरेश परिहार, राजेश नारंग, त्रिनाथ विश्वास, हिमांशु सरकार, सुभाष अरोड़ा, अनादि रंजन मंडल, विकास सरकार, चौधरी इंद्रपाल सिंह, राजकुमार शाह, के के गाबा, सत्यप्रकाश सिंह, विजय मंडल, मनोज राय, सुधीर राय, भोला शर्मा, नारायण शाह, दीपक मक्कड़, लक्ष्मी राय, रंजना दुबे, सुनीता मिस्त्री, ब्यूटी शील, नित्यानंद मंडल, गोपाल चक्रवर्ती, नारायण हाल्दार, अमित सक्सेना, मृत्युंजय सरकार, दिवेन्दु राय, लाल बहादुर राय, प्रकाश अधिकारी, राहुल विश्वास, ब्रिज किशोर मंडल, नैनी बढ़ाई, विकास राय, केशव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।