उत्तराखंड क्राइम रामनगर

होटल में आपत्तिजनक हालत में पकडे युवक व युवती, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने की कार्यवाही।

Spread the love

होटल में आपत्तिजनक हालत में पकडे युवक व युवती, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने की कार्यवाही।

 

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

रामनगर। दिनांक 25 अगस्त 2023 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक होटल में एक युवक व एक युवती को सन्दिग्ध हालत में पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। शुक्रवार को पुलिस टीम रामनगर क्षेत्र के होटल तथा रिसोर्ट के औचक निरीक्षक पर थी । जब उक्त टीम चेकिंग करते हुए होटल गर्जिया बेस्ट रानीखेत रोड रामनगर पर पहुंची तो होटल के एक कमरे में एक युवक व एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले, कमरे से अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  JEE Advanced 2026 को लेकर हल्द्वानी पुलिस अलर्ट, SP मनोज कत्याल ने ली सुरक्षा ब्रीफिंग

 

 

जब दोनों से मुक्त संबंध में पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। होटल स्वामी से उक्त संबंध में पूछताछ की गई तो होटल स्वामी ना तो होटल का कोई रजिस्ट्रेशन और ना ही एंट्री रजिस्टर दिखा सका बाद पूछताछ होटल स्वामी शेखर चंद्र मासीवाल पुत्र विशमभर दत्त निवासी रानीखेत रोड रामनगर तथा परविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी धर्मपुर औलिया थाना रामनगर जिला नैनीताल के विरुद्ध fir no 387/23 धारा 3/4/5/6 अनैतिक देश व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: मचान रिसोर्ट पर वन विभाग का शिकंजा, बाघों के इलाके में पर्यटकों को घुमाने पर नोटिस जारी #बाघों के बीच ‘डेंजर टूरिज्म’ का खेल? मचान रिसोर्ट से वन विभाग ने मांगा जवाब

 

 

अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी टीमे उप निरीक्षक दीपा जोशी, हेड कांस्टेबल आनंदी सती, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा, महिला कांस्टेबल दीपा सामंत, महिला कांस्टेबल दीपा सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह ,कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के समापन पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- चम्पावत बनेगा देश का आदर्श जिला