रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, एक CSC सेंटर बंद

#रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, एक CSC सेंटर बंद

 

 

 

रामनगर। तहसील रामनगर क्षेत्र में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमों ने 23 जनसेवा केंद्रों (CSC) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर पंजीका का रखरखाव, रेट लिस्ट चस्पा होना, निर्धारित स्थल पर CSC का संचालन तथा अन्य निर्धारित मानकों की जांच की गई। इस दौरान कई जनसेवा केंद्रों में कमियां सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर समेत कई सर्किलों की जिम्मेदारी संभाल चुके अमित कुमार सैनी का तबादला, टिहरी में होगी नई तैनाती SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने अग्रिम दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं,*

 

 

 

निरीक्षण में मुख्य रूप से कस्टमर रजिस्टर अद्यतन नहीं होना, कुछ संचालकों का केंद्र पर उपस्थित नहीं मिलना तथा 7 जनसेवा केंद्रों का निर्धारित आवंटित स्थल के बजाय अन्य स्थानों पर संचालन किया जाना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

वहीं, मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर एक CSC सेंटर को मौके पर बंद करा दिया गया।
प्रशासन की ओर से निरीक्षण में मिली कमियों के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसेवा केंद्रों की व्यवस्था और निर्धारित मानकों के पालन को लेकर आगे भी निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।

karki
inder