SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर बनभूलपुरा में चला विशेष चेकिंग अभियान, 30 ऑटो-ई रिक्शा जब्त

SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर बनभूलपुरा में चला विशेष चेकिंग अभियान, 30 ऑटो-ई रिक्शा जब्त

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में चला वृहद चैकिंग अभियान, 30 ऑटो-ई रिक्शा जब्त

निर्धारित वर्दी, आई0कार्ड0 न पहनने व सत्यापन न कराने वाले 36 चालकों पर कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में आज पुलिस ने एक वृहद चैकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, एक महिला और दो पुरुष गिरफ्तार; दो पीड़ित महिलाएं बरामद

 

 

अभियान के दौरान थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी व पुलिस टीम सहित पीएसी द्वारा ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की पहचान की गई, जिन्होंने वाहन का सत्यापन नहीं कराया था, निर्धारित वर्दी और वी आई कार्ड नहीं पहने थे, और जो निर्धारित रूट से अलग मार्गों पर वाहन चला रहे थे। इन चालकों के खिलाफ कड़ी बड़ी कार्यवाही करते हुए 30 ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा सीज किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मिल रही मजबूती, नाबार्ड के सहयोग से दीपावली पर महिलाओं ने बढ़ाई अपनी कमाई

इसके साथ ही, 36 वाहन चालकों पर निर्धारित वर्दी ना पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18,000 रुपए संयोजन शुल्क वसूला गया। 04 वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान भी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली-धनतेरस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर; ड्रोन से भी होगी निगरानी

चैकिंग अभियान चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट, लाइन नंबर 17 समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया।

पुलिस टीम
– थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
– उप निरीक्षक सुशील जोशी
– उप निरीक्षक निधि शर्मा
– उप निरीक्षक मोनी टम्टा
– अपर उप निरीक्षक हेमंत कुमार