सियासत उत्तराखंड रामनगर

संजय सिंह की गिरफ्तारी से अक्रोशित, आप कार्यकर्ताओं ने कहा: विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश

Spread the love

संजय सिंह की गिरफ्तारी से अक्रोशित, आप कार्यकर्ताओं ने कहा: विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से अक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने सांसद की गिरफ्तारी को विपक्ष की आवाज कुचलने की कोशिश बताया गई। बृहस्पतिवार को एक पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से दिल्ली में शराब मामले की जांच कर रही विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों को अभी तक जांच के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाने से बौखलाई सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के दम पर विपक्ष की आवाज को कुचलना चाह रही है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते हुए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

 

आप नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद चुनाव से पूर्व किए किए गए सभी वायदे पूरे करने से भारतीय जनता पार्टी अपने भविष्य को लेकर आशंकित है। इसी कारण वह आम आदमी पार्टी के स्वच्छ छवि के नेताओं पर लांछन लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिशें कर रही है। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव निकट आ रहा है वैसे वैसे केंद्र सरकार का सरकारी एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं पर शिकंजा कसता जायेगा। लेकिन विपक्ष सरकार की इन हरकतों के सामने हार मानने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

संयुक्त विपक्ष के “I.N.D.I.A.” गठबंधन के नेतृत्व में जनता को गोलबंद कर इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंककर जनता को इनसे मुक्ति दिलाई जाएगी। इस दौरान पत्रकार वार्ता में रामनगर कॉलेज के छात्र संघ उप सचिव अमन बिष्ट, कमांडेंट कुंदन सिंह रावत, जुल्फिकार अली , राजेंद्र जीना , महिला अध्यक्ष मंजू रावत , निर्मल पाठक ,विकास विष्ट ,सुभाष रावत, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस