उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

हल्द्वानी से कामकाज होने पर व्यापारी और अधिवक्ता परेशान — टैक्स बार एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

Spread the love

हल्द्वानी से कामकाज होने पर व्यापारी और अधिवक्ता परेशान — टैक्स बार एसोसिएशन ने जताई नाराजगी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

, 29 अक्टूबर 2025।

केंद्रीय जीएसटी कार्यालय के कार्यों में सुस्ती और हल्द्वानी से संचालित होने की बाध्यता को लेकर व्यापारियों और अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस विषय पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सदस्यों ने कहा कि हल्द्वानी से कार्य होने के कारण स्थानीय व्यापारियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम में आध्यात्मिक आस्था का महासंगम, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

बैठक में अधिवक्ताओं और कर विशेषज्ञों ने कहा कि ऑफिस के कार्यों का निस्तारण रामनगर से ही होना चाहिए, ताकि जनसुविधा बनी रहे और करदाताओं को बार-बार हल्द्वानी न जाना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  *सेवा के साल, सम्मान के पल: एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने यादगार बनाई विदाई* *अपने प्रेरणादाई वक्तव्य, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर किया सभी का सम्मान*

टैक्स बार एसोसिएशन ने यह भी कहा कि केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों की धीमी कार्यशैली से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। कई महत्वपूर्ण मामलों का निस्तारण समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  👉*मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का विजन साकार, धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस एक्शन* 👉 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी का धर्मांतरण पर एक और कड़ा प्रहार, बोले इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं* 👉*नाबालिक से छेड़छाड़, AI वीडियो बनाने की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को लालकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि विभागीय कार्यप्रणाली को पटरी पर लाया जा सके।
एसोसिएशन ने कहा कि यह पहल पूरी तरह जनता और व्यापारियों के हित में है, और इसका उद्देश्य केवल व्यवस्था सुधारना है।