जरा हटके रामनगर

कोसी नदी में जंगल के किनारे रहा था स्वीडन का नागरिक।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर।कोसी नदी में एक विदेशी नागरिक टेंट लगाकर पिछले पांच दिन से रह रहा था।रामनगर के स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गयी।मौके पर पहुँची पुलिस और वन विभाग की टीम को लोगों ने बताया कि एक विदेशी नागरिक टेढ़ा में कोसी नदी के पास पिछले 5 दिनों से रह रहा है।विदेशी नागरिक को टाइगर से खतरा हो सकता है। जिस पर स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग द्वारा पूछताछ की गई।विदेशी नागरिक ने बताया गया कि वह स्वीडन का नागरिक है जिसका नाम वाल्टर जैकब है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की पहल रंग लाई, नेहरू स्टेडियम बनेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स हब

 

 

 

बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर 9 फरवरी को भारत आया था।इसके बाद वह ऋषिकेस, रुद्रपुर, नैनीताल भ्रमण करने के उपरांत विगत 5 दिन पूर्व रामनगर पहुंचा है जो 1 दिन स्टे करने के बाद वह हरिद्वार जाना चाहता है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि विदेशी नागरिक स्वीडन का रहने वाला है और वह एक पर्यटक हैं और भारत घूमने आया है पूछताछ के बाद विदेशी नागरिक को छोड़ दिया गया है और वह चला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बसगांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना का CDO ने लिया जायजा