उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

मुख्य विकास अधिकारी को विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी किये जाने हेतु रिपोर्ट नहीं लगाये जाने के सम्बन्ध में दिया ज्ञापन।

Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी को विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी किये जाने हेतु रिपोर्ट नहीं लगाये जाने के सम्बन्ध में दिया ज्ञापन।

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

रामनगर – उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में सादर अवगत कराना है कि विकास खण्ड-रामनगर (नैनीताल) में लेखपालों द्वारा कुछ माह पूर्व आय प्रमाण-पत्र एवं EWS प्रमाण-पत्रों में अधिक काम होने का हवाला देते रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया था। जिसके कम में दिनाँक 19 अप्रैल, 2024 तक प्रमाण-पत्रों में रिपोर्ट लगाये जाने हेतु अमीनों को निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई समाधान की डेडलाइन

 

 

दिनाँक 19 अप्रैल, 2024 के बाद अमीनों द्वारा भी प्रमाण-पत्रों में रिपोर्ट लगाना बंद कर दिया है। जिससे विकास खण्ड-रामनगर क्षेत्र के विभिन्न लोगों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है, प्रमाण-पत्र जारी न होने के कारण लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए हल्द्वानी में विशेष प्रशिक्षण आयोजितर।

 

 

अतः जनहित में आपसे अनुरोध है कि उक्त विषय की गम्भीरता को देखते हुए अपने स्तर से यथाशीघ्र प्रमाण-पत्रों में रिपोर्ट लगाये जाने का आदेश दिये जाने की कृपा करें। यदि शीघ्र ही रिपोर्ट लगाये जाने का आदेश नहीं दिया गया तो आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति