उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

ग्रीनफील्ड अकैडमी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती

Spread the love

ग्रीनफील्ड अकैडमी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

आज का दिन भारतीय इतिहास में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है आज के ही दिन देश के दो महापुरुषों का जन्म हुआ था। एक थे बापू मोहनदास करमचंद गांधी और दूसरे पंडित लाल बहादुर शास्त्री ,भारत मां के दो सपूत।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट में फरार वारंटी गिरफ्तार

 

 

बापू के बारे में तो ज्यादा कहना सूरज को दिया दिखाने के समान होगा। भारत माता की स्वतंत्रता के लिए उनके किए गए अनेक कार्य आज की पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है प्रेरणादाई है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव तक पुलिस की पैनी नजर! ग्राम प्रहरियों को दिया सुरक्षा और साइबर जागरूकता का मंत्र 

दूसरे सपूत भारत मां के सच्चे लाल, सादगी की प्रतिमा पंडित लाल बहादुर शास्त्री जो देश के द्वितीय प्रधानमंत्री बने उनके द्वारा *जय जवान जय किसान* का नारा आज भी अपने अर्थ और अपनी गरिमा दोनों को बनाए हुए।

 

 

विद्यालय से प्रबंधक श्रीमान गौरव रावत एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा जी ने बापू और पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात तिरंगा फहराया गया ।स्टाफ गण के द्वारा लगाए गए भारत माता की जय के नारों से विद्यालय गूंज उठा। बापू महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की सभी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री