उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

तराई पश्चिमी वन प्रभाग व एनडीआरएफ का संयुक्त अभ्यास: वनाग्नि रोकथाम पर फोकस

Spread the love

तराई पश्चिमी वन प्रभाग व एनडीआरएफ का संयुक्त अभ्यास: वनाग्नि रोकथाम पर फोकस

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर और एनडीआरएफ के उच्चाधिकारियों और कर्मचारियों ने इको टूरिज्म सेंटर चूनाखान में वनाग्नि की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य वनाग्नि की रोकथाम और प्रबंधन में सुधार करना था।बैठक के दौरान, उच्चाधिकारियों और कर्मचारियों ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों और रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने वनाग्नि की रोकथाम में स्थानीय समुदायों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की।एन डी आर एफ द्वारा वनाग्नि को रोकने में सहायक औजारों के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त टीम को चूनाखान वन परिसर में स्थित माडल क्रू स्टेशन के विषय में वन विभाग द्वारा विस्तृत जानकारी दी।इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा एक स्थलीय भ्रमण किया गया, जहां वनाग्नि रोकथाम हेतु संयुक्त अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में कर्मचारियों ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए आवश्यक उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन किया और उनके उपयोग का अभ्यास किया।
यह बैठक और अभ्यास वनाग्नि की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मनीष जोशी उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर एवं श्री आर एस धपोला असिस्टेंट कमांडेंट एन डी आर एफ गदरपुर द्वारा संयुक्त टीम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का वनाग्नि अभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में निम्न प्रकार उपस्थिति रही:-
ए सी एफ – 1
असिस्टेंट कमांडेंट – 1
रेंज अधिकारी -2
उपराजिक -1
वन दारोगा -15
वन आरक्षी -20
दैनिक कर्मचारी -8
एन डी आर एफ जवान -39

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे की खाई-बाड़ी करते अलग अलग मामलों 03 सटोरियों को बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*