उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

शनिवार-रविवार को भारी वाहनों पर रोक, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान”

Spread the love

शनिवार-रविवार को भारी वाहनों पर रोक, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*दिनांक 05/04/2025 व 06/04/2025 को वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा*।

◼️ वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय 10:00 बजे से 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

◼️ आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) 14:00 बजे से 22:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

◼️ कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन थाना मुखानी क्षेत्र में ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

◼️ तीनपानी, मंडी, टीपी नगर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में गौलापार, गौलापुल से पहले आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने डिवाइडर से पीछे रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण

◼️ चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन चौकी खेडा क्षेत्र में खेड़ा चौराहा के आस -पास रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 10:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा, और भवाली से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड से रूसी बाईपास से भेजा जाएगा , भीमताल से आने वाले भारी वाहन पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर पार्क किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

◼️ *रविवार को 15:00 बजे से नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा होकर मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन/मालवाहक वाहन- नंबर वन बैण्ड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर वाया कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे। रोडवेज व KMOU बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से चलेंगी*।

*नोट- समस्त थाना / चौकी अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने हेतु डायवर्जन स्थलों पर समय से वाहनों के डायवर्जन हेतु ड्यूटी लगायेंगे और डायवर्जन प्लान के अनुसार वाहनों को डायवर्ट करायेंगे*।