रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर  हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत, महिला गंभीर  रूप से हुई घायल

रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर  हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत, महिला गंभीर  रूप से हुई घायल

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर-काशीपुर मार्ग पर चिल्किया के पास आज एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा एक रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तेज रफ्तार से चिल्किया की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पीछे बैठी महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बाबा रामदेव ने की भेंट

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की वजह और मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और ट्रैफिक निगरानी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

karki
inder