उत्तराखंड रामनगर सियासत

रामनगर में निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा ने जनसंपर्क अभियान तेज किया

Spread the love

रामनगर में निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा ने जनसंपर्क अभियान तेज किया

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा ने रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने चोरपानी चित्रकूट, कानियां यमुनोत्री विहार, गिरिजा विहार, ईएसटीसी कॉलोनी और नई बस्ती सहित कई इलाकों में जाकर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल में पत्थरबाजी से दहशत, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के निर्देश

जनसंपर्क के दौरान नरेंद्र शर्मा ने कहा कि रामनगर की जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार रामनगर की जनता बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी। शर्मा ने कहा, “रामनगर को विकास और पारदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। मैं लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिली संस्तुति

नरेंद्र शर्मा ने 23 जनवरी को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर उनके साथ सुरेश घुघत्याल, सुबोध चमोली, प्रेम चंद्र सत्यवली, राहुल बिष्ट, प्रकाश चंद्र मौलेखी, विजेंद्र गिनती, भवान सिंह बिष्ट, प्रांजल गिनती, अशोक बिष्ट, विवेक शर्मा, कृष्णा शर्मा, जगदीश, अज्ज, लक्की, रवि आर्या, सागर, विक्की, रेखा, हिमानी, प्रतिभा, माया, हेमा, रूपा, विमला सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड  की कई योजनाओं का शुभारंभ

23 जनवरी को रामनगर में बदलाव की उम्मीद

रामनगर के नागरिकों में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं और विकास के वादे कर जनता का विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं।

हें।