जांच में लापरवाही पर SSP नैनीताल का कड़ा रुख, उप-निरीक्षक निलंबित

जांच में लापरवाही पर SSP नैनीताल का कड़ा रुख, उप-निरीक्षक निलंबित

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

इसी क्रम में थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक  रविन्द्र सिंह राणा द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर आज दिनाँक- 06/02/2025 को एसएसपी नैनीताल द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

SSP NAINITAL ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि अभियोगों की विवेचना में एवं अपने कर्तव्य के प्रति भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें।
अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

karki
inder