उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

तल्लीताल में पत्थरबाजी से दहशत, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के निर्देश

Spread the love

तल्लीताल में पत्थरबाजी से दहशत, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के निर्देश

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान  संपादक

राजेश चन्दोला, निवासी जिवाजी कॉटेज कम्पाउण्ड तल्लीताल जिला पंचायत के पास, जनपद नैनीताल के द्वारा एक लिखित शिकायती पत्र आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को दिया गया, जिसमें उनके द्वारा उल्लेख किया गया कि विगत 8-10 दिनों से शरारती एवं अराजक तत्वों द्वारा करीब शाम 07:00 बजे से जिला पंचायत मार्ग में भवनों पर पथराव किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया है। अराजक तत्वों द्वारा की जा रही पत्थरबाजी से सुधीर भट्ट पुत्र महेन्द्र चन्द्र भट्ट, निवासी उपरोक्त को भी चोट आयी है एवं इसके अतिरिक्त पुलिस के 02 सिपाहियों को भी पत्थर लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वायु गुणवत्ता सुधार के दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

 

उपरोक्त शिकायत का आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल दीपक रावत के द्वारा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के समस्त सी०सी०टी०वी० कैमरों का परीक्षण कर लिया जाये तथा जो भी इसमें टैक्निकल तरीके हो उनका भी परीक्षण कर दोषियों के विरूद्ध विधिसम्मत् कार्यवाही अमल में लायी जाय।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 480 टिन के साथ कैंटर जब्त।