वार्ड नंबर 12: फूल जहां सिद्दीकी ने जनसंपर्क में सिलेंडर पर मोहर लगाने की अपील

वार्ड नंबर 12: फूल जहां सिद्दीकी ने जनसंपर्क में सिलेंडर पर मोहर लगाने की अपील

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। वार्ड नंबर 12 से सभासद पद की प्रत्याशी फूल जहां सिद्दीकी पत्नी अब्दुल वाहिद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सिलेंडर के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र हों जारीः मुख्य सचिव

 

 

जनसंपर्क के दौरान फूल जहां सिद्दीकी ने कहा, “मैं वार्ड की समस्याओं को हल करने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगी। जनता का सहयोग और विश्वास ही मेरी ताकत है।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बाबा रामदेव ने की भेंट

 

 

इस अवसर पर फूल जहां के समर्थकों ने वार्ड के घर-घर जाकर जनता से संपर्क किया और उनके पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। समर्थकों ने कहा कि फूल जहां सिद्दीकी का विजयी होना वार्ड के विकास के लिए एक बड़ा कदम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात’ में नशामुक्त भारत का संदेश, सीएम धामी बोले- युवा निभाएं सक्रिय भूमिका।

जनता में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, और सभी प्रत्याशी अपनी रणनीतियों के साथ मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं।

karki
inder