उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

कांग्रेसजनों ने नेहरू को किया नमन, विकास की नींव रखने वाले नेता को दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

कांग्रेसजनों ने नेहरू को किया नमन, विकास की नींव रखने वाले नेता को दी श्रद्धांजलि।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रामनगर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन गैस गोदाम रोड स्थित निजी कार्यालय में किया गया, जहां नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

 

 

 

 

पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने नेहरू जी को एक दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उन्होंने स्वतंत्र भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में एम्स, आईआईटी, आईआईएम, बीएआरसी, इसरो, डीआरडीओ जैसे कई राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना हुई, जो आज भी देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि के तहत जनपदों के प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

 

 

 

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुहेल सिद्दीकी और मालधन ब्लॉक प्रभारी तारा सिंह नेगी का रामनगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक रणजीत रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। दोनों प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

 

 

 

 

 

 

साथ ही, 1 जून को हल्द्वानी में आयोजित जय हिंद रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

 

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने की और संचालन भुवन पांडे ने किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, महिला ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा देवी, कांग्रेस जिला महामंत्री मोहम्मद यूसुफ, सभासद नवीन सुनेजा, एडवोकेट विक्रम भट्ट, मोहम्मद अजमल, लीलाधर जोशी, बालीराम, किशन सेठ, बबन सिंह, बाबर खान, नजाकत अली, अनीश खान, दरबार सिंह रावत, कैलाश त्रिपाठी, धीरज उपाध्याय, पंकज सुयाल, गोविन्द पांडे, खुर्शीद आलम, दीपक मशीह, इकबाल अली, फारुख खान, भास्कर जोशी, गुलाम सादिक, दीपक जोशी, जावेद खान, सोएब रजा, वीरेंद्र लटवाल, कमल नेगी, महेश पांडे, धीरज सती, सनब्बर अली, कुबेर कड़ाकोटी, मोईन खान, चाँद खान, वीरेंद्र तिवारी, नवीन सनवाल, मोहम्मद गाजी, इक़बाल नकवी, हरपाल सिंह, अनीश आलम, मनोज चंद्र, अपूर्व शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।