उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

छात्र संघ चुनाव का उत्साह, 34 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Spread the love

छात्र संघ चुनाव का उत्साह, 34 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रामनगर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव: नामांकन प्रक्रिया संपन्न, छात्र-छात्राओं में उत्साह

रामनगर। महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। परिसर में छात्रों-छात्राओं का जोश देखते ही बन रहा है और वे उत्साहपूर्वक चुनावी माहौल में भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर में ICAL 2026 का उद्घाटन: भविष्य-उन्मुख पुस्तकालयों पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा

महाविद्यालय के प्राचार्य मोहनचंद पांडे ने जानकारी दी कि अब तक लगभग 34 नामांकन फार्म प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को जनरल गैदरिंग होगी, जबकि 27 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कनखल में जगद्गुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद

प्राचार्य ने अपील की कि छात्र-छात्राएं चुनाव को खेल भावना से लें। उन्होंने कहा कि “जीवन में जीत-हार लगी रहती है, छोटी हार के बाद बड़ी जीत मिलती है।”

 

 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए

 

उप सचिव पद के प्रत्याशी अभिनय लतवाल ने कहा कि उन्हें छात्रों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीतने के बाद कॉलेज के अधूरे कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करेंगे।

बताया जा रहा है कि रामनगर महाविद्यालय में करीब 4300 छात्र-छात्राएं मताधिकार का प्रयोग करेंगे।