हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, घांघरिया में सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

#हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, घांघरिया में सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

 

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

चौकी घांघरिया से लेकर SDRF टीम तक का किया औचक निरीक्षण, आपदा उपकरणों की जांच

हेमकुंड साहिब यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने चौकी घांघरिया का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को दें शीर्ष प्राथमिकता, पाइपलाइन एवं सीवर लाइनों का 15 दिन में ऑडिट कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट

 

 

 

 

 

 

सीओ ने चौकी के कार्यालय, बैरक, मैस और परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों से यात्रा व्यवस्था एवं ड्यूटी से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने दुर्गम क्षेत्र में तैनात जवानों की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

इसके बाद सीओ ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तैनात SDRF टीम का निरीक्षण किया। इस दौरान आपदा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में राहत-बचाव के लिए उपलब्ध उपकरणों की स्थिति और तैयारियों की जांच की गई।

हेमकुंड साहिब यात्रा

 

 

 

 

 मार्ग की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए पुलिस एवं SDRF की तत्परता बेहद महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट ब्लॉक ने HPV टीकाकरण में हासिल किया 100 प्रतिशत लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह एवं SDRF के जवान मौजूद रहे।

 

#SDRF

#RoshniDarpanNews

karki
inder