दर्शन के दौरान खोया पर्स, पुलिस ने तलाश कर बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को लौटाया

दर्शन के दौरान खोया पर्स, पुलिस ने तलाश कर बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को लौटाया

 

 

 

श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के दौरान राजस्थान के कोटा निवासी 65 वर्षीय महिला श्रद्धालु तारा देवी का पर्स कहीं खो गया। पर्स में मोबाइल फोन, नकदी समेत जरूरी सामान था। पर्स गुम होने से महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

 

 

 

 

ड्यूटी पर तैनात आरक्षी हरीश ने महिला की परेशानी को समझते हुए तत्काल पर्स की तलाश शुरू की। पुलिस जवान के अथक प्रयासों के बाद पर्स सकुशल बरामद कर लिया गया और मोबाइल फोन, नकदी समेत पूरा सामान सुरक्षित महिला श्रद्धालु के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को दें शीर्ष प्राथमिकता, पाइपलाइन एवं सीवर लाइनों का 15 दिन में ऑडिट कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट

खोया हुआ सामान वापस मिलने पर बुजुर्ग महिला श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस जवान की तत्परता और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  आधारित बनाने में महत्वपूर्ण होगी पहल*

आस्था के सफर में पुलिस का भरोसा—खोया सामान लौटाकर जवान ने जीता श्रद्धालु का दिल। 🙏

karki
inder