उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

S3 ग्रीन आर्मी द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

Spread the love

S3 ग्रीन आर्मी द्वारा  वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

सभी देश वासियों को ग्रीन आर्मी कि पुरी टीम कि तरफ़ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ, टीम द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ओक पार्क के पास वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें हमारी टीम द्वारा देवदार ,बाज़ , पांगड़, तेजपत्ता , पुतली के 25 वृक्ष लगाए गये हम लोगों द्वारा आज तक करीब 3130से उपर पेड़ लगाये जा चुके हैं.. । हमारा ये अभियान पूरी बरसात चलता रहेगा । आप लोगो से निवेदन है कि इस बरसात ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाये और हो सके तो इस मुहिम में हमारा साथ दें। और जो लोग हमे पेड़ देना चाहते है वो हमसे संपर्क कर सकते है ।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों के लिए एआई और कोडिंग सीखने की मोबाइल लैब, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

 

 

 

आज के अभियान के लिए दरबान सिंह गेड़ा जी द्वारा हमारी टीम को 100 पेड़ दिये गये. जिसके लिये पूरी टीम की तरफ से उनको आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

आज के अभियान मेंs3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, सुरेश चंद्रा, राजेन्द्र प्रसाद, रवि कुमार ओर नैनीताल हाईकोर्ट से.. सुनिल कुमार, शुरवीर सिह चोहान, जयदीप लखेडा, संजय नेगी, पन्कज यादव, ललित बिष्ट और स्थानीय लोग मौजूद रहे।