उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘ गणेश मंगलाचरण’’ गीत का विमोचन।

Spread the love
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘ गणेश मंगलाचरण’’ गीत का विमोचन।
रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘ गणेश मंगलाचरण‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मंगल गीत को उत्तराखण्ड की सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ विश्व मंच पर राज्य की पहचान बनाने का भी माध्यम बनते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम घोषणाओं से गड्ढा मुक्त सड़क तक, हर योजना का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन

मंगलेश डंगवाल ने बताया कि यह रचना वैदिक परंपरा पर आधारित है जो उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जन कल्याण और आध्यात्मिक परिवेश के लिए समर्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर SSP नैनीताल का प्रहार, कालाढूंगी पुलिस को मिली सफलता

इस अवसर पर  अजीत राणा,  सुभाष भट्ट, डॉ. राकेश उनियाल,  प्रद्युम्मन असवाल आदि उपस्थित थे।