ऋषिकेश उत्तराखंड क्राइम

फुटकर सब्जी मंडी की दुकानों में लगी आग, दमकल टीम ने  पाया काबू 

Spread the love

फुटकर सब्जी मंडी की दुकानों में लगी आग, दमकल टीम ने  पाया काबू 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

ऋषिकेश की फुटकर सब्जी मंडी में एक दर्जन दुकानों में हुई आग ने स्थानीय व्यापारियों को भरपूर नुकसान पहुंचाया है। आग की शुरुआत के बाद दुकानों में लगे सामान और सब्जियों से आग की रफ्तार तेजी से बढ़ी, जिससे कई दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। इस घटना के बाद दमकल विभाग की टीम तत्परता से मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफल रही। आग ने व्यापारी जगत में चौंकाहट मचा दी है और उन्हें भरपूर नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, NDPS के वांछित आरोपी को दबोचा

 

 

धरोहर नगर निगम के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि आग का कारण और हुए नुकसान की विवेचना की जा सके। इसके साथ ही, स्थानीय पुलिस ने भी घटना का अनुसन्धान करना शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, जनसेवा का दिलाया संकल्प

जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:45 बजे स्थानीय लोगों ने फुटकर सब्जी मंडी की दुकानों में आग की लपटे उठती हुई देखी। नजारा देख तत्काल घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे दुकानदारों में सनसनी मच गई। दुकानदारों ने बताया कि 31 दिसंबर को कृषि उत्पादन मंडी समिति बंद रहती है। इसलिए उन्होंने अपने-अपने दुकानों पर नए साल के हिसाब से काफी साग सब्जियां भरी थी। जो सब जलकर खत्म हो गई है। लाखों रुपए का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *आलीशान रिसॉर्ट, बंद कमरे और शराब-शबाब का वो काला साम्राज्य...* *जिसका 'द एंड' करने खुद उतरे कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टीसी* *नैनीताल पुलिस, SOG, AHTU ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि चारों खाने चित हुआ सेक्स रैकेट, 51 रंगेहाथ गिरफ्तार, 10 लड़कियों का किया रेस्क्यू*💥