उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

“उत्तराखंड को सशक्त बनाते हुए: नैनीताल में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान”

Spread the love

“उत्तराखंड को सशक्त बनाते हुए: नैनीताल में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार, जिले में 15.02.2024 से 29.02.2024 तक संचालित विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान के दृष्टिगत ,सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी द्वारा दिनांक 17.02.2024 को जी डी गोएंका विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों के लिए, आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान साइबर अपराध के विषय पर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—हिस्ट्रीशीटर हो या आदतन अपराधी नैनीताल पुलिस की नजर से कोई नहीं बचेगा* 🔥*अपराध की दुनिया के 02 पुराने खिलाड़ी गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पिद्दा और साथी राजू पर 45 मुकदमें* 🔥*बन्द दुकानों के ताले तोड़कर दहशत फैलाने वालों का अंत, लालकुआं, काठगोदाम और मुखानी के 07 मामलों का लालकुआं पुलिस ने किया पर्दाफाश*

 

 

उपरोक्त शिविर में बालको को विभिन्न प्रकार जैसे की ए .आई. टूल्स, लिंक्स , ओ. टी.पी .से हो रहे साइबर अपराध की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई,तथा अपराध से बचने के लिए बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम , किशोर न्याय अधिनियम ,जेंडर जस्टिस आदि विषयों पर जागरूक किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त ,शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, महिलाओ के अधिकार ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, हेल्पलाइन पोर्टल LSMS एवं LAIS आदि विषयों पर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, संयुक्त चेकिंग में 22 वाहन चालकों पर चला कानून का डंडा

 

 

 

उपरोक्त शिविर में पुलिस विभाग से एस आई कु.सिमरन द्वारा भी छात्रों को विभिन्न प्रकार से घटित हो रहे साइबर अपराध से ,उदाहरण सहित अवगत कराया तथा इस अपराध से बचने के हेतु आवश्यक सावधानियों से जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन पी एल वी श्री नवाब खान द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज लोभियों पर पुलिस का शिकंजा! फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार