उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

जलभराव रोकने की तैयारी तेज, SDM व नगर आयुक्त ने किया रकसिया नाले का निरीक्षण

Spread the love

जलभराव रोकने की तैयारी तेज, SDM व नगर आयुक्त ने किया रकसिया नाले का निरीक्षण

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

 

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों के अंतर्गत उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह द्वारा रकसिया नाले का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिव मंदिर क्षेत्र दमुवाढूंगा, चम्बल पुल क्षेत्र एवं लालडाँठ क्षेत्र का स्थल निरीक्षण पैदल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी पुलिस का सख्त अभियान: 171 चालान, 3 वाहन सीज, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

 

 

नगर निगम हल्द्वानी द्वारा रकसिया नाले की कुल लगभग 7 किलोमीटर की लंबाई में सफाई एवं चैनलाइजेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में लगभग 2.2 किलोमीटर भाग की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि नाले की सफाई एवं सुधार कार्य मई माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼💐*बारिश, विशाल भीड़ और जबरदस्त उत्साह: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए नीम किरौली बाबा के दर्शन, रातभर सेवाभाव में जुटी रही नैनीताल पुलिस* 🎉*पूरी रात्रि उमड़ता रहा आस्था का सैलाब, पुलिस, प्रशासन, मंदिर समिति की व्यवस्था व स्थानीय जनता के सहयोग की जमकर सराहना*

 

 

निरीक्षण दल द्वारा कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई एवं स्थानीय जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपरोक्त निरीक्षण में सहायक नगर आयुक्त , गणेश भट्ट, सहायक अभियंता नगर निगम हल्द्वानी एवं नगर निगम की टीम मौके पर उपस्थित रही ।

यह भी पढ़ें 👉  *"बाबा के दरबार मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे श्रद्धालु* *शटल सेवाओं से लगातार पहुंच रहे भक्त, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी मे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी मिसाल*