उत्तराखंड देहरादून सियासत

एक क्लिक से 4400 श्रमिकों के खातों में पहुंचे 11 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

Spread the love

एक क्लिक से 4400 श्रमिकों के खातों में पहुंचे 11 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा तथा शिक्षा सहायता योजनाओं के लाभार्थियों को एक क्लिक के माध्यम से यह राशि वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के निकट आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें सुविधाजनक ढंग से लाभ मिल सके। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, उनके आश्रित बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा जीवनोपयोगी सामग्री के वितरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

 

 

 

 

उन्होंने सभी योजनाओं के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र श्रमिकों को ही मिले।
कार्यक्रम में बताया गया कि बोर्ड द्वारा पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 93 करोड़ 6 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का निर्देश: शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका योजनाओं को मिले प्राथमिकता

 

 

 

इस अवसर पर राज्य सलाहकार संविदा बोर्ड कैलाश पंत, राज्य सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत, उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया, अपर सचिव विनीत कुमार, उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त शैलेश सती तथा वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ दुर्गा चमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रम आयुक्त प्रकाश चन्द्र दुम्का ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान, बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।