उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

न्याय पंचायतवार साप्ताहिक भ्रमण और शिविर का आय़ोजन जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा 14 दिसंबर (गुरुवार) को किया जाएगा।

Spread the love

न्याय पंचायतवार साप्ताहिक भ्रमण और शिविर का आय़ोजन जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा 14 दिसंबर (गुरुवार) को किया जाएगा

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल 13 दिसंबर 2023
जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा 14 दिसंबर (गुरुवार) को न्याय पंचायतवार साप्ताहिक भ्रमण और शिविर का आय़ोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सस्ती और विश्वसनीय ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम: मुख्य सचिव।

 

 

 

अपर जिलाधिकारी फिचांराम चौहान ने बताया कि शिविर का आयोजन न्याय पंचायत अमगढ़ी में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जिसमें राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: महिला मजदूर की लोडर के नीचे दबकर मौत।

 

 

जिलाधिकारी महोदय द्वारा जन समस्याओं का निस्तारण और भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं एसएचजी, जनपयोगी योजनाओं, पर्यटन, कृषि उद्यान, पशुपालन, विद्यालयों, सड़क, जल जीवन मिशन संबंधित कार्य व अन्य क्षेत्रों में प्रगतिशील पहल करने वाले इलाकों के निवासियों के कार्यों का भी निरीक्षण, अनुभवों, समस्याओं के विषय में चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजभवन नैनीताल में मना गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं।

 

—————–
जिला सूचना कार्यालय नैनीताल 05942-235605