उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में पोश अधिनियम के संबंध में वर्कशॉप का हूआ आयोजन।

Spread the love

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में पोश अधिनियम के संबंध में वर्कशॉप का हुआ आयोजन।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती सुजाता सिंह जी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी द्वारा दिनांक 13.12.2023 को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए,पोश अधिनियम के संबंध में वर्कशॉप का आयोजन किया गया,जिसमे कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न से रोकथाम अधिनियम के प्रावधान एवं इंटरनल कंप्लेंट कमिटी की कार्यप्रणाली के विषय पर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में पत्रकारों का गुस्सा फुटा, कमल कफलटिया सहित अन्य के विरुद्ध एसएसपी को दिया ज्ञापन, कठोर कार्यवाही की माग* *खुद को असली पत्रकार बताकर अपने लाभ हेतु सत्यापित पत्रकारों की छवि खराब करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी* *पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरी – SSP मंजुनाथ का बड़ा बयान, भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय*

 

वर्कशॉप में सुशीला तिवारी अस्पताल की इंटरनल कंप्लेंट कमिटी की सदस्य सिस्टर मैथ्यू भी उपस्थित रही,एवं डॉक्टर परमजीत सिंह , गिवी मैथ्यू,श्रीमती भगवती पांडे भी उपस्थित रहे। वर्कशॉप में उपरोक्त अधिनियम के अतिरिक्त भी स्थाई लोक अदालत ,घरेलू हिंसा,जेंडर जस्टिस आदि विषयों पर जागरूक किया गया। वर्कशॉप में पी एल वी श्रीमती उमा भंडारी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, महिलाओ के अधिकार ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, हेल्पलाइन पोर्टल LSMS एवं LAIS आदि विषयों पर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खेल भावना का उत्सव, पुलिस हॉकी टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत।

 

 

 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा अस्पताल में संचालित इंटरनल कंप्लेंट कमिटी के कार्य के संबंध में भी कमिटी के सदस्यों से बात चीत की।उपरोक्त कार्यक्रम में पी एल वी श्री दिनेश लावशली भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस, प्रशासन और श्रम विभाग की मध्यस्थता से मदरसन कंपनी का विवाद सुलझा, श्रमिकों का अनशन समाप्त SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने की श्रमिकों के धैर्य की सराहना।