उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

नैनीताल जिले में विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन का दौरा, ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी निशुल्क विधिक सहायता।

Spread the love

नैनीताल जिले में विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन का दौरा, ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी निशुल्क विधिक सहायता।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष एवं माननीय जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार के नेतृत्व में दो दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान के तहत एक मोबाइल वैन (विधिक सेवा रथ) को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।

 

 

इस वैन का उद्देश्य आम जनमानस को उनके विधिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क विधिक सहायता, अधिवक्ता परामर्श, स्थाई लोक अदालत की जानकारी, नालसा योजनाओं, और राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही है। मौके पर ही जरूरतमंदों के आवेदन पत्र भी भरवाए जा रहे हैं, जिन्हें बाद में संबंधित विभागों द्वारा निष्पादित करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंगदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्यः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा

 

 

 

पहले दिन वैन नैनीताल, भवाली, भीमताल, रामगढ़, भवानी, कैंची धाम, गर्मपानी, और काठगोदाम समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेगी।
दूसरे दिन यह हल्द्वानी, तिकोनिया चौराहा, मंगल पड़ाव, सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, कटघरिया, कालाढूंगी, रामनगर और काशीपुर होते हुए उधम सिंह नगर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर फिर चला पुलिस का शिकंजा! 🚔 एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

 

 

इस अभियान से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विधिक जानकारी का लाभ मिलेगा और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सहायता मिलेगी।