उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

पुलिस विभाग में महिला सशक्तिकरण की पहल, इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने किया जागरूकता सम्मेलन।

Spread the love

पुलिस विभाग में महिला सशक्तिकरण की पहल, इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने किया जागरूकता सम्मेलन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के लिए गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की अध्यक्ष ने की।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश

गोष्ठी में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, लैंगिक उत्पीड़न से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी गई। श्रीमती श्रद्धा रावत, अभियोजन अधिकारी, नैनीताल ने महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

इस अवसर पर श्रीमती सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला हेल्पलाइन, भी मौजूद रहीं। उन्होंने पुलिस विभाग में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके हितों की रक्षा के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में विकास कार्यों को बड़ा बूस्ट, सीएम ने मंजूर किए ₹256 करोड़

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों को एक सुरक्षित और समर्पित कार्यस्थल उपलब्ध कराना था, जहाँ वे बिना किसी भय और भेदभाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। इस पहल से कार्यस्थल पर लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और महिला पुलिसकर्मियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस