उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

“पुलिस कर्मियों के लिए ‘भारतीय न्याय संहिता’ प्रशिक्षण कार्यक्रम: प्रथम बैच में 90 कर्मियों ने हल्द्वानी में 5 दिनों का प्रशिक्षण सम्पन्न किया”

Spread the love

“पुलिस कर्मियों के लिए ‘भारतीय न्याय संहिता’ प्रशिक्षण कार्यक्रम: प्रथम बैच में 90 कर्मियों ने हल्द्वानी में 5 दिनों का प्रशिक्षण सम्पन्न किया”

रोशनी पाण्डेय –  प्रधान संपादक

“भारतीय न्याय संहिता” की विस्तृत जानकारी के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच में 90 पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में पूर्ण किया 05 दिवस का प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता तथा साक्ष्य अधिनियम में संशोधन कर देशभर में नई कानूनी प्रावधानों से संग्रहित “भारतीय न्याय संहिता” लागू होने जा रही है।

जिसके लिए पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के अनुपालन में श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में 30.04.2024 से हल्द्वानी मीटिंग हॉल में नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर दिया गया जोर

 

 

प्रशिक्षण में अलग–अलग इकाइयों, थानों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग प्रोग्राम में उत्तराखंड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से आए मास्टर ट्रेनर तथा अभियोजन विभाग के अभियोजन अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस संदर्भ में आज प्रथम बैच के 90 पुलिस कर्मियों ने 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कर लिया है। अब 06.05.2024 से दूसरे बैच को दिया जाएगा प्रशिक्षण।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा ब्लॉक में सड़क सुधारीकरण: मंत्री कैड़ा ने किया 78 लाख रुपये की परियोजना का शुभारम्भ

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय से नामित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भारतीय न्याय संहिता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है:–

▪️सहायक अभियोजन अधिकारी श्री आशीष गुप्ता।
▪️उपनिरीक्षक श्री प्रताप सिंह नेगी।
▪️उपनिरीक्षक श्रीमती आशा पंचम।
▪️प्लाटून कमांडर श्री श्याम पाल सिंह रावत।