उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

जिम कॉर्बेट एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव कुमार साह ने दीप प्रज्वलित कर किया रामलीला का शुभारंभ

Spread the love

जिम कॉर्बेट एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव कुमार साह ने दीप प्रज्वलित कर किया रामलीला का शुभारंभ

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर । ग्राम ढिकुली में स्थित आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर दसवें दिन रामलीला का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक  रंजीत रावत जी एवं टाईगर कैंप रिजॉर्ट के महाप्रबंधक तथा जिम कार्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

 

 

 

इस पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेश सुयाल और अन्य पदाधिकारियों द्वारा बैच लगाकर , राम –पटका तथा शॉल ओढ़ाकर पुष्पों का गुलदस्ता देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया ।

 

 

 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक  रंजीत रावत द्वारा क्षेत्र की जनता को हर समय अपना सहयोग देने का वचन देते हुए रामलीला कमेटी को सम्मान देने के लिए धन्यवाद किया ।

यह भी पढ़ें 👉  कानून के शिकंजे में आया फरार आरोपी, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई गिरफ्तारी

 

 

 

वहीं विशिष्ट अतिथि टाईगर कैंप के महाप्रबंधक एवं जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार साह जो स्वयं भी रामनगर के लोकप्रिय कलाकार रह चुके हैं ने ढिकुली रामलीला मंच पर कई वर्षों पहले स्वयं द्वारा अभिनय को याद करते हुए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेश सुयाल जी के आह्वान पर अगले वर्ष से कलाकारों को निर्देशन देने को आश्वासन दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  *40 दशकों से भी पुरानी परंपरा आपसी प्रेम और विश्वास से बदली, CM धामी की अपील का दिखा असर* *मुस्लिम समाज ने दिखाई जिम्मेदारी व एकता, मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की नमाज़* *SSP मंजूनाथ टीसी की रणनीति और संवाद नीति से जिलेभर में बना सौहार्दपूर्ण माहौल*

 

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सुयाल, उपाध्यक्ष धीरज छिमवाल, सचिव सतीश छिमवाल, उपसचिव अंकित छिमवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश छिमवाल,  कैलाश शर्मा, ललित छिमवाल, दीप गुणवंत एवं जिम कार्बेट जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र छिमवाल आदि उपस्थित रहे।
मंच का सफल एवं आकर्षक संचालन का केंद्र श्री सी पी एस कन्याल ( प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज ढिकुली) रहे ।