कानपुर क्राइम

तेज रफ्तार कार ने विवाह देख रही महिलाओं को कुचला हादसे में दो की मौत कई घायल।

Spread the love

तेज रफ्तार कार ने विवाह देख रही महिलाओं को कुचला हादसे में दो की मौत कई घायल।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के भौंरा गांव में शनिवार रात टेसू झुंझिया का विवाह देख रही नातिन, नानी व चचेरी नानी को बेकाबू कार ने कुचल दिया। नातिन व चचेरी नानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नानी की हालत नाजुक है। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शरद पूर्णिमा पर टेसू झुंझिया के विवाह के बाद लग्न शुरू हो जाती हैं। टेसू झुंझिया का विवाह धूमधाम से मनाने की परंपरा है। इसी को लेकर भौंरा गांव में शनिवार रात में रिंद नदी के पास टेसू और झुंझिया विवाह आयोजन हो रहा था। इसमें गांव के लोग काफी संख्या में शामिल थे।

महिलाएं व बच्चे भी मौजूद थे। रामकली (55) नातिन हिमांशी (4) के साथ गई थी। रामकली के देवर रामबली की पत्नी रामप्यारी (53) भी यहां टेस झुंझिया का विवाह देख रही थीं। टेसू की बरात में शामिल लोग नाच रहे थे। बरात में शामिल लोग पैदल चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इसी दौरान बेकाबू कार ने रामकली, हिमांशी व रामप्यारी को कुचल दिया। चपेट में आकर गांव की सविता भी घायल हो गई। हादसे के बाद बैंड़बाजे बंद हो गए। इधर चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे में मौके पर ही रामप्यारी व हिमांशी की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल रामकली को परिजन कानपुर ले गए। वहां निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। घायल सविता के पति सुनील ने कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कपिल दुबे, दरोगा शशिकांत यादव मौके पर पहुंचे।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।