जरा हटके रूद्रपुर

आमजन के सुगम यातायात हेतु पुलिस द्वारा किया गया यातायात चौपाल का आयोजन।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – सम्पादक

रुदपुर:-आज दिनाँक 14/12/2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर महोदय के आदेशानुसार यातायात कार्यालय रुद्रपुर में यातायात चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी सिटी,सीओ सिटी (एएसपी), सीओ ट्रैफिक महोदय द्वारा प्रतिभाग किया गया। आम जनता से व्यापार मंडल के पदाधिकारी,होटल व्यवसाई, ट्रांसपोर्टर,बस, टेंपो,मैजिक यूनियन के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की सख्ती—जिला योजनाओं, कुंभ 2027 तैयारियों और ई-ऑफिस लागू करने के दिए सख्त निर्देश

 

 

रुद्रपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु आम जनता से सुझाव मांगे गए एवं यातायात में आ रही रुकावट को दूर करने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। व्यापार मंडल द्वारा भी अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। यातायात चौपाल में जो-जो समस्याएं बताई गई है,उनका समाधान निकाला जाएगा एवं भविष्य में भी यातायात चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण