दिल्ली जरा हटके

मज़दूरों के हकों की आवाज़ दिल्ली में बुलंद, नेशनल जनरल सेक्रेटरी चौधरी चरण सिंह की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक।

Spread the love

#मज़दूरों के हकों की आवाज़ दिल्ली में बुलंद, नेशनल जनरल सेक्रेटरी चौधरी चरण सिंह की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

#दिल्ली में मज़दूरों के हितों और उनके अधिकारों को लेकर मज़दूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी व दिल्ली स्टेट इंचार्ज चौधरी चरण सिंह की मौजूदगी में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
#बैठक के दौरान मज़दूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों की सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि मज़दूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

 

इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने मज़दूरों की आवाज़ को मजबूत करने और उनके हकों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान “अधिकार अपराध समाधान केंद्र” के प्रदेश प्रमुख राजेश प्रसाद साहू भोपाल से उपस्थित रहे। वहीं राजकुमार पांडे – स्टेट हेड, अधिकार अपराध समाधान केंद्र (उत्तर प्रदेश) प्रयागराज से पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

 

इसके अलावा आनंद कुमार मिश्रा – स्टेट प्रेसिडेंट, मानव सर्व समाज पशु कल्याण ट्रस्ट भारत (महाराष्ट्र) भी बैठक में शामिल हुए। साथ ही राकेश पांडेय रामनगर से भी बैठक में पहुंचे।

 

 

 

साथ ही इस बैठक में रोशनी पांडे, प्रधान संपादक भी शामिल रहीं और उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों तथा जागरूकता को लेकर अपने विचार साझा किए।
बैठक में श्रम कानूनों से जुड़े नए प्रावधानों, श्रमिकों के अधिकारों और कार्यस्थल पर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज में कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है, ताकि श्रमिकों और आम नागरिकों को उनके अधिकारों की सही जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  भास्कर सिंह मवाड़ी को सीनियर अन्डर ऑफिसर की जिम्मेदारी*

 

 

 

साथ ही यह भी कहा गया कि आने वाले समय में श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिससे लोगों को कानून की सही जानकारी मिल सके और उन्हें न्याय प्राप्त करने में आसानी हो।