दिल्ली जरा हटके

सम्पादक रोशनी पाण्डेय ने सुप्रीम कोर्ट के वकील अंजनी कुमार मिश्रा से की मुलाकात, श्रम कानून समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

सम्पादक रोशनी पाण्डेय ने सुप्रीम कोर्ट के वकील अंजनी कुमार मिश्रा से की मुलाकात, श्रम कानून समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नई दिल्ली।
सम्पादक रोशनी पाण्डेय ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता Anjani Kumar Mishra से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विशेष रूप से नए श्रम कानूनों, श्रमिकों के अधिकारों और उनसे जुड़े कानूनी पहलुओं पर बातचीत की गई।
बैठक के दौरान “अधिकार अपराध से” संगठन के प्रदेश प्रमुख Rajesh Prasad Sahu भोपाल से उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश सचिव औद्योगिक उत्तर प्रदेश Rajkumar Pandey प्रयागराज से पहुंचे। इसके अलावा Anand Mishra मुंबई से तथा Rakesh Pandey रामनगर से भी बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

 

 

 

बैठक में श्रम कानूनों से जुड़े नए प्रावधानों, श्रमिकों के अधिकारों और कार्यस्थल पर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज में कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है, ताकि श्रमिकों और आम नागरिकों को उनके अधिकारों की सही जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण पर सख्त हुए मुख्य सचिव, सभी STP की 24x7 रियल-टाइम निगरानी के निर्देश

 

 

 

 

इस दौरान यह भी कहा गया कि आने वाले समय में श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिससे लोगों को कानून की सही जानकारी मिल सके और उन्हें न्याय प्राप्त करने में आसानी हो।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च