भारी बारिश से कल्पेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भूस्खलन, मलबे से हुआ भारी नुकसान

Spread the love

भारी बारिश से कल्पेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भूस्खलन, मलबे से हुआ भारी नुकसान

 

 

उखीमठ। पंच केदारों में प्रसिद्ध कल्पेश्वर नाथ मंदिर में देर रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना सामने आई है। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में आ गया, जिससे मंदिर के आसपास काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा मुख्यमंत्री आवास, धामी ने किया ध्वजारोहण

 

 

 

 

 

भूस्खलन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा मलबे को हटाने का काम शुरू किया। बारिश के कारण मंदिर परिसर में अचानक बड़ी मात्रा में मलबा आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

 

 

 

 

मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि देर रात हुई तेज बारिश के चलते पहाड़ी से पूरा मलबा मंदिर परिसर की ओर आ गया। इससे मंदिर के आसपास काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बना अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स का केंद्र, CM धामी ने एशियन स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ

लगातार बारिश के बीच क्षेत्र में भूस्खलन की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल स्थानीय लोग मंदिर परिसर को व्यवस्थित करने और मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

karki
inder