सितारगंज पुलिस का कमाल, 2 साल पुराने मोबाइल भी बरामद कर मालिकों को लौटाए

सितारगंज पुलिस का बड़ा कमाल, 2 साल पहले गुम हुए मोबाइल भी बरामद; मालिकों को लौटाए

 

 

 

सितारगंज। स्थानीय पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी करते हुए करीब 12 मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। लंबे समय बाद मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सितारगंज कोतवाली पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  8 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन, हेली एंबुलेंस स्टैंडबाय; चारधाम में स्थायी वेस्ट मैनेजमेंट प्लान के निर्देश

पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन में कई ऐसे फोन भी शामिल हैं, जो करीब 6 महीने, एक साल और यहां तक कि दो साल पहले चोरी या गुम हो गए थे। मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब पुलिस ने उनका फोन वापस किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 

 

 

 

मोबाइल लेने पहुंचे क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि इतने लंबे समय बाद उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल पाएंगे। उन्होंने सितारगंज पुलिस की मेहनत और तत्परता की सराहना करते हुए कोतवाली के समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल पुलिस का गुड वर्क- ITI गैंग के बाद अब आई धानमिल गैंग की बारी एक हिरासत में, नैनीताल पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा* *छात्रसंघ चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर*

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए करीब 12 मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सौंपे गए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का आगाज, साइकिलथॉन से दिया संरक्षण का संदेश

 

 

 

 

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों से लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलना सराहनीय पहल है।

karki
inder