टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला; एक की तलाश युद्धस्तर पर

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला; एक की तलाश युद्धस्तर पर

 

 

 

पीपलकोटी। हाट-सियासैंण, मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया।

अब टनल में लापता एक श्रमिक की तलाश शेष है। उसे खोजने के लिए रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं। टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

 

 

 

रेस्क्यू अभियान को तेज करने के लिए टनल में जमा स्लज यानी कीचड़ और मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही टनल के भीतर जमा पानी की निकासी का काम भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी व मलबा हटाकर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही को सुगम बनाया जा रहा है, ताकि संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

 

 

 

 

 

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन: तिकोनिया में सड़क पर हुड़दंग और अराजकता करने वालों पर नामजद मुकदमा दर्ज

प्रशासन के अनुसार लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। टनल के अंदर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

karki
inder