हरिद्वार उत्तराखंड क्राइम

हरिद्वार में SDRF ने कांवड़ मेले के दौरान 06 कांवड़ियों को गंगा नदी में डूबने से बचाया।

Spread the love

हरिद्वार में SDRF ने कांवड़ मेले के दौरान 06 कांवड़ियों को गंगा नदी में डूबने से बचाया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनाँक 23 जुलाई 2024 को कांवड़ मेले के दौरान SDRF टीम के जवानों द्वारा संवेदनशील घाटों जैसे कांगड़ा घाट, बैरागी कैम्प इत्यादि पर तैनात रहकर अलग-अलग घटनाओं में डूब रहे 06 कांवड़ियों का जीवन सुरक्षित किया गया है जिनका विवरण निम्नवत है:-

 

 

 

◆ कांगड़ा घाट पर कावड़िया *मोनू सिंह पुत्र श्री विजेंद्र सिंह, उम्र 21 वर्ष, गांव बदरौली, फरीदाबाद, दिल्ली*, नहाते समय गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा, जिस पर SDRF के जवान आशिक अली ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे किनारे निकाला।
◆ कांगड़ा घाट पर एक कावड़िया *संदीप सिंह पुत्र श्री जय राम, उम्र 21 वर्ष, निवासी- गोरखपुर उत्तर प्रदेश* स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में बहने व डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व कांस्टेबल शिवम सिंह द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त कांवड़िये को सुरक्षित बाहर निकाला।
◆ कांगड़ा घाट पर कावड़िया *गोविंद सिंह पुत्र श्री दुलाल सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी- रुद्रपुर खेड़ा, उत्तराखंड*, स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली, कांस्टेबल शिवम सिंह, कांस्टेबल रजत तोमर व कांस्टेबल अनिल कोटियाल द्वारा उक्त युवक को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

◆ कांगड़ा घाट पर कावड़िया *करण पुत्र सतवीर, उम्र 17 वर्ष, निवासी- सदर तिकोना पार्क दिल्ली* जो स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व फायरमैन लक्ष्मण सिंह द्वारा डग्गी व तैरकर उक्त युवक के पास पहुंचकर सुरक्षित निकाला व उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की झीलों को नई पहचान: भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च

 

◆ कांगड़ा घाट पर *कावड़िया अंकित पुत्र श्री संजीव, उम्र 15 वर्ष, पता ग्राम-भोपोली पानीपत हरियाणा* को नदी के तेज बहाव में डूबते देख घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व कांस्टेबल अनिल कोटियाल द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त किशोर को सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
◆ बैरागी घाट पर कावड़िया *नाम अरुण राठौर, उम्र 32 वर्ष ग्राम जलालपुर जिला मुजफ्फरनगर*, नदी के कम बहाव में नदी पार कर रहा था, अचानक जल प्रवाह तेज होने से नदी के बीचों बीच टापू में फंस गया। मौके पर मुस्तैद एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

 

 

*एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम*
1. टीम प्रभारी ASI दीपक मेहता
2. कांस्टेबल विजय खरोला,
3. कांस्टेबल रमेश भट्ट
4. कांस्टेबल सागर
5. कांस्टेबल दिनेश
6. कांस्टेबल राजेश