*कैंची धाम पहुंचे हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्या, बाबा का लिया आशीर्वाद* *उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहा, सुव्यवस्थित दर्शन हेतु यातायात नियमों के पालन की अपील की*

*कैंची धाम पहुंचे हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्या, बाबा का लिया आशीर्वाद*

*उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहा, सुव्यवस्थित दर्शन हेतु यातायात नियमों के पालन की अपील की*

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

 

*देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या ने टीम संग किए कैंची धाम के दर्शन, लिया आशीर्वाद, जनहित में की अपील*

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई, 455 ग्राम गांजे के साथ 24 वर्षीय युवती गिरफ्तार

विश्व प्रसिद्ध *श्री कैंची धाम* में देश-विदेश में चर्चित फिल्म *हनुमान अंश’* के *अभिनेता शोभिनव सत्या* अपनी टीम के साथ बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने पहुंचे। अभिनेता एवं उनकी टीम ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए तैनात *नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे बेहतरीन प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं सेवा भाव* की भी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों  को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान

अभिनेता शोभिनव सत्या ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से *पुलिस-प्रशासन द्वारा बनाए गए यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील* भी की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

 

 

 

 

 

इस अवसर पर नैनीताल पुलिस *क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकांत सेमवाल* ने *अभिनेता शोभिनव सत्या* एवं उनके साथ मौजूद रागिनी सोना और पूर्णिमा तिवारी को *स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित* किया तथा फिल्म *‘हनुमान अंश’* की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

karki
inder