ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक बरामद

 

ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक बरामद

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30.87 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल से स्मैक का परिवहन करते हुए पकड़ा।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों  को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 64 नंबर गेट से मालधन जाने वाले मार्ग पर गुर्जर झाले रास्ते में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस सवार सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, निवासी इटौउआ, बाजपुर, ऊधम सिंह नगर, उम्र 27 वर्ष को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

 

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 216/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में अ0उ0नि0 दिगम्बर दत्त, हे0का0 गगन भण्डारी, का0 महबूब आलम, का0 भूपेन्द्र पाल और का0 संदीप सिंह शामिल रहे।

karki
inder