उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने खेल महाकुंभ 2024 के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक की।

Spread the love

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने खेल महाकुंभ 2024 के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खेल महाकुंभ 2024 के सफल आयोजन हेतु माननीय मंत्री युवा कल्याण उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनपद स्तरीय समिति की बैठक की। बैठक में शिक्षा विभाग, खेल विभाग, जिला युवा कल्याण अधिकारी, एसपी सिटी नैनीताल, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन ट्रेडिंग की आड़ में 90 लाख की ठगी, गिरोह का सरगना हरियाणा से गिरफ्तार।

 

 

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं होनी है वहां बच्चों के लिए पानी और साफ सफाई की उचित व्यवस्था कर लें। यदि किसी विद्यालय से इनसे संबंधित शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों से संबंधित गतिविधियां कराई जाएगी। खेल विभाग और जिला युवा कल्याण विभाग खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची तैयार करें, और खेल विभाग उन खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप आयोजित करे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री

 

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम व खेल विभाग‌ खिलाड़ियों के लिए आवश्यक संसाधन और फील्ड उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने कहा यदि युवाओं की खेल गतिविधियों में अभिरुचि बढ़ेगी तो नशे आदि की गतिविधियों पर भी रोक में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध और समन्वित कार्यों के निर्देश।