उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

“SSP के निर्देश पर पंचायत चुनाव हेतु ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान घोषित”

Spread the love

SSP के निर्देश पर पंचायत चुनाव हेतु ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान घोषित”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*पंचायत निर्वाचन 2025 (विकास खंड/जिला पंचायत हल्द्वानी) हेतु रूट/डाइवर्जन प्लान*

*नोट -यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 27.07.2025 को प्रातः 7:30 बजे से समस्त पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान होने तक प्रभावी रहेगा।*

*सिंधी चौराहा से सरगम होते हुए ITI तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।*

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में शताब्दी ध्वज वंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

1- रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन TP नगर तिराहा/ FTI तिराहा से डाइवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

2- शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर आने वाले समय प्रकार के वाहन सिंधी चोराहा से डायवर्ट होकर मंगल पड़ाव होते हुए होण्डा शोरुम तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आम्रपाली विश्वविद्यालय में श्रीअन्न पर संवाद, मुख्यमंत्री धामी वर्चुअली जुड़े

3- कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर आने वाले समस्त प्रकार से वाहन मुखानी चौक/जेल रोड से कैंसर अस्पताल तिराहा से आईटीआई तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

4- गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से FTI तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से मंगल पड़ाव / होंडा शोरूम तिराहा की ओर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जन समस्या समाधान कैम्प बने जनता की राहत का माध्यम

5- सरगम टेंपो स्टैंड से संचालित होने वाले टेंपो/ई रिक्शा वाहन FTI तिराहा से संचालित होंगे।

6- पोलिंग पार्टियों के अधिकारी/कर्मचारियों के व्यक्तिगत वाहनों की पार्किंग मेडिकल कॉलेज गेट से आईटीआई तिराहा के बीच रोड के बाईं तरफ रहेगी।

 

*सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित डाइवर्जन का पालन करें एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।*