गुरुग्राम उत्तर प्रदेश क्राइम

घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the love

घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

गुरुग्राम। रोज-रोज की चिक-चिक से परेशान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सेक्टर 65 थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

पुलिस के मुताबिक, गांव कादरपुर में प्रवीण कुमार परिवार के साथ रहता है। प्रवीण और उसकी पत्नी बिन्नू कुमारी में रोजाना किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा पहुंचीं करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला गोगामेड़ी, छात्र आंदोलन को दिया समर्थन

 

इस दौरान उनके बच्चे भी घर पर थे। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर प्रवीण कुमार ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

इसकी सूचना सेक्टर-65 थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा किस कारण से हुआ था अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*