बदायूं उत्तर प्रदेश क्राइम

युवक की बेहद बर्बर से की हत्या: हत्यारों ने एक पैर काटा, चेहरा कुचला;

Spread the love

युवक की बेहद बर्बर से की हत्या: हत्यारों ने एक पैर काटा, चेहरा कुचला;

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में खेड़ा जलालपुर के नजदीक 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव बाजरे के पुआल के ढेर में छिपा दिया गया। उसका चेहरा और सिर कुचला हुआ मिला। उसका एक पैर भी गायब है। आशंका है कि हत्यारे ही उसका पैर काटकर ले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में  सड़क हादसा: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अलकनंदा में समाई, कई लापता, रेस्क्यू  अभियान जारी।

 

 

मृतक की पहचान एटा निवासी दिलीप के रूप में हुई, जो चार जनवरी को ईको लेकर घर से निकला था।रविवार शाम खेड़ा जलालपुर गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव बाजरे के पुआल के ढेर में दबा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम के समय कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने बाजरे के पुआल के ढेर से बाहर युवक का पैर देखा था। शरीर का बाकी हिस्सा पुआल के ढेर में छिपा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण हादसा, टांडा चौराहे के डिवाइडर ने ली एक और जान।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। उसका चेहरा और सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। उसका बायां पैर गायब है। हालांकि उस पैर का जूता मौके पर पड़ा हुआ मिला है। युवक एक सोने का लॉकेट भी पहने था। उसके हाथ पर दिलीप और आरती गुदा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले में बही कार, बच्चे समेत चार की मौत — हल्द्वानी में बारिश बनी कहर तीन गंभीर घायल, प्रशासन जुटा जांच में