गोरखपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

“खौफनाक घटना: पति ने पत्नी की हत्या करके शव को छिपाया, तीन दिनों बाद हुआ खुलासा

Spread the love

“खौफनाक घटना: पति ने पत्नी की हत्या करके शव को छिपाया, तीन दिनों बाद हुआ खुलासा

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाढ़ गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने घर के पीछे छिपाने के लिए गड्ढा खोल कर दफन कर दिया था।गांव वालों की सूचना पर उसके मायके से पहुंचे उसके भाई के तहरीर पर पुलिस ने छानबीन कर तीसरे दिन शव को शुक्रवार की 12 बजे रात को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS | रामनगर में सनसनी 🚨 ⚠️ बड़ी नहर किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में मचा हड़कंप!

 

नरसिहडाढ़ निवासी इंद्रपाल सिंह का शादी 2006 में भलुवनी थाना क्षेत्र के पिपरा पुरन में अनीता देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ खुशी से रहते थे। लगभग पांच साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। उसकी पत्नी अनीता देवी उसके पुरानी मकान में अकेले रहकर अपना जीविका चलाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर लक्की उर्फ ललित कठायत गिरफ्तार

 

 

उसका पति इंद्रपाल सिंह अरुणाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। 11 नवंबर को घर आया था।पुलिस के अनुसार, इंद्रपाल ने अपने पत्नी को अपने नए घर पर 16 नवंबर को रात में बुलाया। सोते समय उसका गला दबाकर हत्या कर उसके शव को छिपाने के लिए अपने घर के पीछे गड्ढा खोलकर दफन कर दिया। दो दिन से गांव वालों ने उस महिला को नहीं देखा तो आपस में हत्या की आशंका जताने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव तक पुलिस की पैनी नजर! ग्राम प्रहरियों को दिया सुरक्षा और साइबर जागरूकता का मंत्र 

 

उसके बाद गांव वालों ने उसके मायके में शुक्रवार को खबर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके शव को उसके घर से पीछे से गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया।