दिनेशपुर उत्तराखंड क्राइम

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत।

Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर। गदरपुर-मटकोटा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने लॉन्च किया विभागीय डेटा संग्रहण मोबाइल ऐप, पीएम गतिशक्ति पर दिया जोर

 

 

जानकारी के अनुसार विजय नगर निवासी असीम मण्डल पुत्र हरि नारायण मण्डल 28 वर्षीय छोटा हाथी वाहन चलाता था। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से बाईक पर अपनी ससुराल अमृतनगर खटोला जा रहा था। तभी गदरपुर-मटकोटा रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में असीम मण्डल बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में मेगा आपदा मॉक ड्रिल, पुलिस-प्रशासन ने परखी आपदा से निपटने की तैयारी

 

 

काफी देर तक वह मौके पर ही तड़पता रहा और उसकी मौत हो गयी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक शादी शुदा था और उसका एक तीन वर्ष का पुत्र है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, संयुक्त चेकिंग में 22 वाहन चालकों पर चला कानून का डंडा